आठनेर: सातनेर में अघोषित बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने सहायक प्रबंधक को सौंपा ज्ञापन, की नारेबाजी
Athner, Betul | May 19, 2026 भीषण गर्मी में हो रही अघोषित बिजली कटौती से लोग ख़ासे परेशान हैं। मामला आठनेर विकासखण्ड क्षेत्र के सातनेर विद्युत सब स्टेशन का है जहां आए दिन मेंटनेंस के नाम पर घंटों की कटौती की जा रही है। जिससे दर्जनों गांव अघोषित बिजली कटौती की समस्याओं से जूझ रहे हैं। बिजली विभाग की कार्यप्रणाली से नाराज़ लोगों ने सातनेर के मुख्य बस स्टैंड पर बिजली विभाग के जेईई आजाद को