कैलारस: गंगा दशहरा पर जल स्रोतों का पूजन, जल संरक्षण का लिया गया संकल्प
गंगा दशहरा पर जल स्रोतों का पूजन, जल संरक्षण का लिया संकल्प पहाड़गढ़। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड पहाड़गढ़ द्वारा गंगा दशहरा के अवसर पर “जल गंगा संवर्धन अभियान” के तहत बावड़ी एवं जल स्रोत पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत नव अंकुर संस्था ग्राम विकास एवं प्रस्फुटन समिति घूरकुडा द्वारा गांव के कुएं पर विधि-विधान से पूजन किया गया।