खरसिया: मदनपुर क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन, महेश साहू ने विजेता टीम को किया सम्मानित
मदनपुर, खरसिया में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन हुआ। छाया विधायक महेश साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और विजेता टीम को सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।