शिमला शहरी: जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर लगाया लोकतंत्र पर हमला का आरोप
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर बीजेपी नेताओं को झूठे मुकदमों में फंसाने और प्रशासन का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था ध्वस्त है, लेकिन सरकार का ध्यान सिर्फ राजनीतिक विरोधियों पर है। 2027 में चुनाव के लिए बीजेपी ने जनजागरण अभियान शुरू किया है।