पूरनपुर: घुघचिहाई थाना क्षेत्र में युवती को घर से उठाकर ले जाने के मामले में दर्ज हुआ मुकदमा
घुंघचाई थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अपनी 18 वर्षीय पुत्री को जबरन घर से उठाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए थाना पुलिस को तहरीर दी है। महिला के अनुसार 30 अप्रैल की रात वह परिवार के साथ घर में सो रही थी। आरोप है कि माधोटांडा क्षेत्र के गांव धुरिया पलिया निवासी अभिषेक पटेल, उसके पिता अशोक पटेल और मां घर पहुंचे और उसकी पुत्री को जबरन अपने साथ ले गए।