शामली: टिटौली के ग्रामीणों ने शामली कलेक्ट्रेट पहुंचकर गांव में चल रहे शराब ठेकों को बंद कराने की मांग उठाई
Shamli, Shamli | May 8, 2026 शुक्रवार की दोपहर 2 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शामली के थाना आदर्श मंडी क्षेत्र के गांव टिटौली निवासी राजीव कुमार अन्य ग्रामीणों के साथ शामली कलेक्ट्रेट पर पहुंचा। ग्रामीणों ने डीएम को शिकायती पत्र देते हुए गांव में चल रहे दो शराब ठेकों को बंद करने की मांग की। आरोप लगाया गया कि एक ठेका प्राइमरी विद्यालय के सामने है और आए दिन गांव का माहौल खराब होता है।