मड़ियाहू: मड़ियाहूं में भाकियू टिकैत का धरना, किसानों ने सौंपीं नौ सूत्रीय मांगें
भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने सोमवार की सुबह करीब 10 बजे मड़ियाहूं तहसील के रामनगर विकासखंड में धरना प्रदर्शन कर किसानों की समस्याओं को लेकर आवाज बुलंद की। संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री को संबोधित नौ सूत्रीय मांग पत्र केंद्र सरकार को सौंपा। प्रदर्शन का नेतृत्व भाकियू टिकैत के रामनगर ब्लॉक अध्यक्ष पगंज प्रजापति ने किया,