हज़ारीबाग: खजांची तालाब में डूबे युवक का 15 घंटे बाद भी शव नहीं मिला, प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल
बीते कल शाम खजांची तालाब में डूबे युवक का शव 15 घंटे बाद भी बरामद नहीं हो सका है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अब तक ना एनडीआरएफ की टीम पहुंची है और ना ही प्रशासन द्वारा गोताखोरों की समुचित व्यवस्था की गई है। घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोग रातभर तालाब किनारे डटे रहे। लोगों ने खजांची तालाब में सुरक्षा व्यवस्था की कमी पर भी सवाल उठाए हैं।