सोहागपुर: कंचनपुर में 20 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या, क्षेत्र में फैली सनसनी, पुलिस ने की शिनाख्त
सोहागपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कंचनपुर में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ एक 20 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शव फंदे से उतरवाकर कर शव पीएम के लिए भेज दिया है और मृतक की शिनाख्त अजय बैगा पिता विनोद बैगा उम्र 20 वर्ष निवासी कंचनपुर के रूप में की है।