बदायूं: बदायूं के उझानी कस्बे के श्रीनारायणगंज मोहल्ले में 5 लोगों ने एक बुजुर्ग को लाठी-डंडा मारकर किया घायल
Budaun, Budaun | Jun 4, 2026 बदायूं के थाना उझानी कस्बा उझानी के मौहल्ला श्रीनारायणगंज के रहने वाले 62 वर्षीय श्रीराम गुप्ता पुत्र हेतराम गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि उनका मौहल्ले में ही बीड़ी सिगरेट का खोखा है । वह दुकान पर बैठे थे, तभी 5 लोगों ने उन्हें लाठी डंडा मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल श्रीराम गुप्ता का उझानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल कराया है।