हाथरस: गांव बाघपुर में खेल रहे 1 बालक के पैर पर सांप ने काटा, हालत बिगड़ने पर परिजन लाए अस्पताल
जनपद हाथरस के गांव बाघपुर में घर के बाहर खेल रहे एक बालक के पैर पर सांप ने काट लिया। सांप के काटने से बालक की हालत बिगड़ गई। परिजन आनन फानन में बालक को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा बालक का उपचार किया गया। परिजनों ने बताया कि बालक घर के बाहर खेल रहा था तभी उसके पैर पर सांप ने काट लिया।