हाथरस: गांव पुसैनी में खेत पर फसल काटते समय एक महिला को सांप ने काटा, हालत बिगड़ने पर परिजन लाए अस्पताल, डॉक्टरों ने किया उपचार
जनपद हाथरस के गांव पुसैनी मे खेत पर फसल काटते समय 1 महिला को सांप ने पैर पर काट लिया, सांप के काटने से हालत बिगड़ने पर महिला को परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, इमरजेंसी वार्ड मे भर्ती कर डॉक्टरो द्वारा महिला का उपचार किया गया, महिला के बेटे ने बताया कि महिला खेत पर फसल काट रही थी तभी पैर पर सांप ने काट लिया हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल लाया गया।