बंडा: नगर में अचानक बारिश के साथ ओले गिरे, विद्युत आपूर्ति बाधित
Banda, Sagar | Apr 4, 2026 नगर में शनिवार को शाम करीब साढ़े छह बजे तेज आंधी तूफान के साथ बारिश होने लगी। जिसके कारण दुकानों में लगे होर्डिंग गिर गए। इसके साथ ही चने आकार के ओले भी गिरे। जिससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई। वहीं तेज हवा और बारिश के कारण विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही। समाचार लिखे जाने तक सुधार कार्य चालू था।