हजारीबाग मेन रोड स्थित दवाई दुकानों पर शुक्रवार को दोपहर दो बजे अचानक हलचल तेज़ हो गई, जब नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की टीम ने औचक छापेमारी शुरू कर दी। इस दौरान ड्रग इंस्पेक्टर राजीव एक्का अपनी टीम के साथ मौके पर पहुँचे और दवा दुकानों में एक-एक दस्तावेज़ की बारीकी से जांच की।