दादरी: नोएडा पहुंचे ओलंपिक पदक विजेता व मशहूर बॉक्सर विजेंदर सिंह, निजी स्कूल के वार्षिकोत्सव में शामिल हुए
ओलंपिक पदक विजेता व मशहूर बॉक्सर विजेंदर सिंह रविवार को नोएडा पहुंचे। जहां नोएडा पहुंचने पर सेक्टर 73 में स्थित निजी स्कूल के वार्षिक उत्सव में विजेंदर सिंह शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य रूप से विजेंदर सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। मीडिया से मुखातिब होते हुए विजेंद्र सिंह ने उत्तर प्रदेश के युवाओं में विशेष प्रतिभा होना बताया है।