दादरी: सेक्टर-18 में नोएडा प्राधिकरण द्वारा आयोजित दो दिवसीय विंटर कार्निवाल का सफलतापूर्वक समापन, गणमान्य लोग रहे मौजूद
नोएडा प्राधिकरण द्वारा सेक्टर 18 में आयोजित दो दिवसीय विंटर कार्निवाल का रविवार को सफलतापूर्वक समापन किया गया। इस दौरान नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम के साथ जनपद के गणमान्य लोग मौके पर मौजूद रहे। नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम ने बताया है कि आने वाले दिनों में भी नोएडा प्राधिकरण द्वारा इस तरह के आयोजनों को किया जाएगा।