दादरी: ग्रेटर नोएडा स्थित पुस्ता रोड के समीप पुलिस और बाइक सवार बदमाश के बीच मुठभेड़, पुलिस की गोली से शातिर चोर घायल
ग्रेटर नोएडा स्थित पुस्ता रोड के समीप इकोटेक-3 थाना पुलिस व बाइक सवार बदमाश के बीच रविवार देर रात मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की गोली से एक शातिर चोर घायल हो गया। वहीं पुलिस को मौके से ₹15500 नगद, चोरी की मोटरसाइकिल व अवैध तमंचा बरामद हुआ है। घायल बदमाश की पहचान मूल रूप से मोहित के रूप में हुई है। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।