दादरी: बिसरख क्षेत्र में भू-माफियाओं द्वारा सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा, वीडियो वायरल, प्रशासन ने शुरू की जांच
ग्रेटर नोएडा के बिसरख क्षेत्र में दबंग भू माफियाओं द्वारा सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने का मामला प्रकाश में आया है। रविवार को अवैध निर्माण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को संज्ञान में लेकर जिलाधिकारी ने जांच के आदेश दिए हैं। जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने बताया है कि जल्द ही भू-माफियाओं के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी।