टिब्बी: टिब्बी मंडी में व्यापारिक हड़ताल, कुप्रबंधन के खिलाफ फूटा गुस्सा, गेहूं खरीद ठप
खरीद की बदहाल व्यवस्थाओं के विरोध में आज टिब्बी मंडी का समस्त व्यापारिक कार्य पूरी तरह ठप रहा। बारदाना की कमी, बायोमेट्रिक सत्यापन की धीमी रफ्तार और डिजिटल गिरदावरी में गड़बड़ियों से आक्रोशित व्यापारियों ने तोल और उठाव बंद रखा। हैरानी की बात है कि 16 मार्च से प्रस्तावित खरीद 10 अप्रैल तक सुचारू नहीं हो सकी।