इस्लामनगर अलीगंज: गहलौर गांव के घायल ट्रक चालक की सड़क हादसे में हुई मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
सिंकन्दरा थाना क्षेत्र के पुरसन्डा पंचायत स्थित गहलौर गांव निवासी 35 वर्षीय जितेंद्र कुमार पाल की सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। शनिवार को शव गांव पहुंचते ही लोगों की भीड़ जुट गई। परिजनों 6 बजे बताया कि वह ट्रक चालक थे और 15 अप्रैल को सुपौल जिले में कंटेनर लेकर जा रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया था।