मानपुर को विकास की बड़ी सौगात, विधायक मीना सिंह ने करोड़ों रुपये के निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण
(रिपोर्ट- अरुण द्विवेदी)
उमरिया जिले के मानपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई रफ्तार मिली है। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मीना सिंह ने करोड़ों रुपये की लागत से बनने वाले स्वास्थ्य, शिक्षा और छात्रावास से जुड़े निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं शुभारंभ किया।
कार्यक्रम के दौरान लगभग 873.81 लाख रुपये की लागत से 30 विस्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर, 400 लाख रुपये की लागत से 50 विस्तरीय बालक छात्रावास तथा 123.20 लाख रुपये की लागत से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महरोई में प्रयोगशालाओं एवं अतिरिक्त कक्षों के निर्माण कार्यों की शुरुआत की गई।
इस अवसर पर विधायक मीना सिंह ने कहा कि क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से क्षेत्रवासियों और विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही निर्माण एजेंसियों को गुणवत्ता के साथ तय समय-सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश भी दिए।
कार्यक्रम में जनपद पंचायत मानपुर अध्यक्ष ममता सिंह, जिला पंचायत सदस्य सावित्री चौधरी सहित भाजपा नेता ज्ञानेंद्र सिंह एवं अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।