सदर: चौक पुलिस ने रक्षा मंत्रालय की जमीन बताकर ₹3 करोड़ की ठगी मामले में तीन लोगों को किया गिरफ्तार
Sadar, Varanasi | Jun 29, 2026 चौक थाना पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए करीब ₹3 करोड़ की प्रॉपर्टी ठगी का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि मलदहिया स्थित नीलकॉटेज कॉलोनी का मकान अपना बताकर आरोपियों ने एक कारोबारी से करोड़ों रुपये ले लिए। बाद में जांच में पता चला कि संबंधित भूमि रक्षा मंत्रालय की है, जिसका सामान्य रूप से क्रय-विक्रय नहीं किया जा सकता।