सिंघिया: वारी गांव में BA पार्ट 2 की छात्रा का शव घर में फंदे से लटका मिला, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया
सिंघिया थाना क्षेत्र के वारी गांव में एक युवती का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया। मृतिका की पहचान वारी वार्ड 13 निवासी दिनेश कामती की पुत्री गम गम कुमारी के रूप में की गई है वह बीए पार्ट 2 की छात्रा थी। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया ।