बेगूसराय: बछवाड़ा थाना पुलिस ने 204 लीटर शराब बरामद की, एसपी ने दी जानकारी
बछवारा थाना की पुलिस में 204 लीटर विदेशी शराब को बरामद किया है. इस बात की जानकारी मंगलवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि बछवारा थाना की पुलिस को सूचना मिली कि प्राथमिक विद्यालय सिसवा भवन के पीछे टूटे खंडहर के शौचालय में शराब रखा हुआ है.