नेठराना के अभिषेक हत्याकांड के खुलासे की मांग को लेकर गोगामेड़ी थाने के सामने संघर्ष समिति का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। ग्रामीणों ने पुलिस पर जांच में देरी और निर्दोष लोगों को परेशान करने का आरोप लगाया। साथ ही मामले की निष्पक्ष जांच के लिए एसओजी से जांच करवाने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।