दिल्ली के दिल पर हुए संदिग्ध केमिकल ब्लास्ट को लेकर देशभर में आक्रोश है। इसी क्रम में गाज़ीपुर में क्षत्रिय महासभा के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का पुतला और आतंकियों के पोस्टर जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया। ज़िला प्रशासन भी सतर्क है और पूरे जनपद में हाई-अलर्ट जारी किया गया है।