मंझनपुर: कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस ने मॉडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन कौशाम्बी का चुनाव सम्पन्न कराने में की मेहनत
मॉडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन जनपद कौशाम्बी के चुनाव को सकुशल, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए जनपदीय पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया। चुनाव प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने हेतु पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने चुनाव ड्यूटी में लगाए गए पुलिस बल का निरीक्षण किया।