रॉबर्ट्सगंज: रॉबर्ट्सगंज में तेज आंधी और बारिश से लोगों को गर्मी से मिली राहत
रॉबर्ट्सगंज में गुरुवार शाम 7 बजे तेज आंधी और बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली बता दे कि बीते तीन दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही थी और पर 42 से 44 डिग्री तक पहुंच गया था ऐसे में लोग गर्मी से बेहाल थे लेकिन गुरुवार को मौसम में करवट ली और देर शाम हुई तेज बारिश और आंधी से तापमान में गिरावट आई इसके बाद प्री मानसून से लोगों ने राहत की सांस ली।