शाहबाद: बुलेट चोरी मामले में पुलिस पर उठे सवाल, VDO संघ ने SDM को सौंपा ज्ञापन
Shahbad, Baran | May 7, 2026 जानकारी गुरुवार सुबह 11 बजे मिली ग्राम पंचायत मुंडियर के ग्राम विकास अधिकारी रोशन सिंह की बुलेट बाइक चोरी हुए चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है। मामले में प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर ग्राम विकास अधिकारी संघ शाहाबाद ने नाराजगी जताई। संघ के पदाधिकारियों ने SDM को ज्ञापन सौंपकर जल्द बाइक बरामद करने की मांग की।