हरनौत: रजरप्पा स्वर्ण लूटकांड का मास्टरमाइंड हरनौत थाना क्षेत्र से गिरफ्तार, डीएसपी संजय कुमार जायसवाल ने दी जानकारी
नालंदा पुलिस ने झारखंड के रजरप्पा में एक स्वर्ण व्यवसायी के साथ हुई लूट की घटना का खुलासा करते हुए हरनौत क्षेत्र से भारी मात्रा में लूटे गए आभूषण बरामद किए हैं। इस संयुक्त कार्रवाई में रजरप्पा और हरनौत थाना की पुलिस ने कांड के मास्टरमाइंड विभाष पासवान उर्फ मृगेन्द्र पासवान के ठिकानों पर छापेमारी की, जिसके बाद उसके बहनोई मनीष पासवान की निशानदेही पर पुलिस को