चीनोर: गुरु पूर्णिमा पर धूमेश्वर धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब
सुप्रसिद्ध प्राचीन धूमेश्वर धाम पर उमड़ा आस्था का सैलाब। शिष्यों ने गुरु श्री अनिरुद्ध वन महाराज का पूजन कर लिया आशीर्वाद। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सैकड़ो श्रद्धालु भक्त क्षेत्र के प्रसिद्ध एवं प्राचीन धूमेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने अपने गुरु श्री अनिरुद्ध वन महाराज जी का पूजन का आशीर्वाद लिया।