बृहस्पतिवार को करछना ब्लॉक परिसर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत समूह की महिलाओं के साथ एक बैठक आयोजित की गई। इसमें बैठक में महिलाओं को निर्देशित किया गया कि गांव में अभियान के तहत अधिक से अधिक महिलाओं को इस समूह से जोड़े। साथ ही प्रत्येक गांव के राशन कार्ड लाभार्थियों को भी जोड़ने का काम किया जाए।