हाथरस: सदर क्षेत्र के आगरा रोड पर घास की मंडी के पास स्कूली बस ने पैदल जा रहे युवक को मारी टक्कर, युवक घायल, लोगों की लगी भीड़
सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के आगरा रोड घास की मंडी के पास आज दिन बुधवार को सुबह 9:00 बजे के करीब तेज गति स्कूली बस ने पैदल घर जा रहे युवक को पीछे से टक्कर मार दी! जिससे युवक घायल होकर सड़क पर गिर गया ! दुर्घटना को देखकर मौके पर लोगों की भीड़ लग गई! सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायल को अस्पताल के लिए भिजवाया है और स्कूली बस चालक से पूछताछ जारी है!