हरसूद: भगवान परशुराम जी की जयंती पर नया हरसूद में महिलाओं ने निकाली भव्य शोभायात्रा
Harsud, Khandwa | Apr 19, 2026 रविवार को भगवान परशुराम जी की जयंती के अवसर पर नया हरसूद में सर्व ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने भव्य शोभायात्रा निकाली। शोभा यात्रा रविवार शाम 5 बजे के लगभग श्री परशुराम चौराहे से प्रारंभ हुई थी जो घोषी मोहल्ला चौराहा, भैरव चौक होते हुए किशनपुरा माताजी मंदिर पहुंची। शोभा यात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ।