हुलासगंज: पैक्स होंगे हाईटेक, गांवों तक पहुंचेगी नई सुविधाएं; डीएम ने अधिकारियों को दिए कई अहम निर्देश
जिला पदाधिकारी श्रीमती छिरिड़ वाई भूटिया की अध्यक्षता में जिला सहकारी विकास समिति (DCDC) की बैठक हुई। बैठक में पैक्स कम्प्यूटरीकरण, जनऔषधि केंद्र, माइक्रो एटीएम, गोदाम निर्माण, धान अधिप्राप्ति, अंकेक्षण और सब्जी प्रसंस्करण योजना की समीक्षा की गई। डीएम ने लंबित कार्यों में तेजी लाने, जुलाई अंत तक गोदाम निर्माण पूरा करने सहित विभिन्न निर्देश दिए।