कांके: कोकर में चाकू से हमला कर हत्या करने के दो आरोपी को किया गया गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Jun 13, 2026 कोकर में आशिष लकड़ा की चाकू से हमला कर हत्या करने के दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात करीब एक बजे प्रेस रिलीज जारी कर पुलिस ने बताया कि एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में शामिल दो आरोपियों रिंकु बड़ाईक और कार्तिक कुमार को गिरफ्तार कर लिया।