चंदौली: नवयुवक जन सेवा समिति के तत्वाधान में बगही के बनवासी बस्ती में होली पर्व के अवसर पर कपड़े व होली सामग्री वितरित की गई
नवयुवक जन सेवा समिति के तत्वाधान में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पूर्व संध्या गुरुवार शाम समिति के अध्यक्ष अंकित जायसवाल की अध्यक्षता में चंदौली जनपद के सैयदराजा थाना क्षेत्र के बगही स्थित बनवासी बस्ती में लोगों को कपड़े मिठाई, अबीर, फुलझड़ी आदि वितरित किया गया। समिति के अध्यक्ष अंकित जायसवाल ने बताया कि समिति का लक्ष्य की जन सेवा है।