कुरूद: धमतरी के किसानों की फसल रेत में दबी, एनीकेट टूटने से हजारों एकड़ कृषि बर्बाद
Kurud, Dhamtari | Oct 10, 2026 धमतरी जिले के कुरूद में जल संसाधन विभाग के खट्टी-नारी एनीकेट के 50 मीटर हिस्से के टूटने से हजारों एकड़ धान की फसल रेत में दफन हो गई है। ग्रामीणों ने रेत माफियाओं को एनीकेट टूटने की वजह बताया है। इस तबाही के बाद जिला प्रशासन की चुप्पी और जिम्मेदारों की उदासीनता भी सामने आई है।