हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे में नेत्र शिविर में मोतिया बिंद से प्रभावित 47 मरीज़ मिले
सुमेरपुर कस्बे के ठडेश्वरी सरस्वती विद्या मंदिर में रविवार को मानवता की सेवा में तत्पर जानकी कुण्ड नेत्र चिकित्सालय चित्रकूट द्वारा आयोजित निशुल्क नेत्र शिविर में क्षेत्रीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कॉर्डिनेटर डाक्टर सुशील कुमार ने बताया कि शिविर में 158 लोगों की आँखों की गहन जाँच की गई। जाँच के दौरान 47 मरीज़ों में मोतियाबिंद की पुष्टि हुई, जिन्हें ऑपरे