पीलीभीत: माधोटांडा थाना क्षेत्र में किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में दर्ज हुआ मुकदमा
पीलीभीत माधौटांडा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है, कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री को अरविंद कुमार पुत्र धरमाई लाल अपने मौसेरे भाई प्रियान्सु निवासी थाना बरखेड़ा, जनपद पीलीभीत के सहयोग से बहला-फुसलाकर भगा ले गया। शिकायत के अनुसार घटना 6 जून 2026 की रात करीब 11 बजे की है।