अगिआंव: छापेमारी कर नारायणपुर पुलिस ने 18 लीटर देशी शराब के साथ एक महिला धंधेबाज को किया गिरफ्तार
नारायणपुर पुलिस ने आज शाम छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान थाना क्षेत्र के शितुहारी गांव से 18 लीटर देशी शराब के साथ एक महिला धंधेबाज को गिरफ्तार किया। महिला शितुहारी के उर्मिला देवी बताई जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि कल महिला धंधेबाज के ऊपर प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया जाएगा।