अगिआंव: खरैचा व अगियांव मुसहरटोली से पुलिस ने 213 लीटर महुआ शराब किया बरामद
खरैचा व अगियांव मुसहरटोली से गड़हनी पुलिस ने आज शाम छापेमारी कर 213 लीटर महुआ शराब बरामद किया है। पुलिस को देख सभी धंधेबाज फ़रार हो गए लेकिन दोनो जगहों के 8 लोगो के विरुद्ध पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज किया है, और गिरफ्तार करने के लिये छापेमारी की जा रही है। थानाध्यक्ष रणवीर कुमार ने बताया कि 213 लीटर महुआ शराब बनाया गया था जो कही बेचा जाता।