दरभंगा: दरभंगा पुलिस के द्वारा दरभंगा जिला भर में की गई कार्रवाई के दौरान वाहन जांच से 93000 वसूल की गई।
वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा के दिशा-निर्देशन में दरभंगा जिला भर में होली पर्व के दृष्टिगत एवं अपराध की रोकथाम की दृष्टिकोण से, यातायात नियमों का पालन एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु वाहन जाँच की गई। वाहन जांच में जुर्माना के रूप में 93 हजार रुपये वसूल की गई।