दरभंगा: अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति बिहार प्रदेश के दरभंगा शाखा का नई कार्यकारिणी समिति के पदभार ग्रहण समारोह का हुआ आयोजन
अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति, बिहार प्रदेश के दरभंगा शाखा के नई कार्यकारिणी समिति के पदभार ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई फिर ओम का उच्चारण कर सबो ने राष्ट्रीय प्रार्थना की। तत्पश्चात अध्यक्ष जागृति केडिया ने सभी उपस्थित सदस्यों का स्वागत किया।