दरभंगा: नगर थाना परिसर में होली को लेकर शांति समिति की हुई बैठक, थाना अध्यक्ष ने शान्ति पूर्ण होली मनाने का किया आग्रह
नगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। शांति समिति से जुड़े हुए कई सदस्य मौजूद थे जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र से जुड़े हुए बातों को थाना अध्यक्ष के समक्ष रखा। वहीं थाना अध्यक्ष ने सभी सदस्यों से शांतिपूर्ण होली मनाने का आग्रह किया और किसी प्रकार का कोई अप्रिय घटना होने पर तुरंत सूचना देने की बात कही।