दरभंगा: फरियादी से मारपीट मामले में बढ़ सकती है विधायक रामचंद्र प्रसाद की मुश्किलें,SSP ने प्राथमिकी दर्ज कर कारवाई का दिया आदेश
सड़क नाले की मांग करने पर फरियादी से मारपीट के मामले में दरभंगा ज़िले के हायाघाट विधायक रामचंद्र प्रसाद की मुश्किलें अब बढ़ सकती है । घटना के पीड़ित भोला यादव ने अपने साथ हुए घटना की लिखित शिकायत अशोक पेपर मिल थाने में की है ।एसएसपी ने साफ सब्दो में कहा कि उनको इस घटना की जैसे ही जानकारी मिली वैसे ही थाने को पीड़ित के आवेदन पर जांच कर कानून करवाही का आदेश दिया