रविवार की सुबह करीब साढे सात बजे सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में बागपत शहर के मुगलपुरा मोहल्ला का बताया गया है। वायरल वीडियो में किसी बात को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट होती दिखाई दे रही है। इस संबंध में कोतवाली बागपत पुलिस का कहना कि वायरल वीडियो के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।