ब्यौहारी: पपौंध थाना क्षेत्र के ऊजरा बरा गांव की गौशाला में आग, पांच मवेशियों की मौत, जांच शुरू
ऊजरा बरा गांव में स्थित गौशाला में अज्ञात कारणों से लगी आग में पांच मवेशियों की मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच जांच कर रही है। पुलिस ने कहा हम मामले में जांच कर रहे है। मंगलवार सुबह 9 बजे पुलिस ने आगजनी का मामला दर्ज किया है।