चक्रधरपुर की शाउंडिक धर्मशाला में रक्तदान को लेकर मंगलवार को प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस मौके पर आयोजन समिति के सदस्यों 30 अप्रैल को गिरिराज सेना के प्रमुख कमलदेव गिरि के जन्मोत्सव पर होने वाले रक्तदान शिविर को लेकर जानकारी दी। इस मौके पर गिरिराज सेना के संरक्षक उमाशंकर गिरि के अलावे अन्य सदस्य मौजूद थे।