चितरंगी: जियावान पुलिस ने अवैध रेत परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर को ग्राम कोहराखोह से किया जब्त
जियावान पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम कोहराखोह में एक नीले रंग की सोनालिका ट्रैक्टर वाहन क्रमांक एम पी 66ए3740 महान नदी से अवैध रेत लोड कर परिवहन के लिए जा रहा था जहां मौके पर पुलिस पहुंच गई पुलिस को देखकर ट्रैक्टर चालक फरार हो गया वहीं पुलिस ने उक्त ट्रैक्टर में अवैध रूप से रेत को जप्त कर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया।